विटिलिगो या सफेद दाग –

यह एक ऑटोइम्यून डिजीज होता है जिसमें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता उसकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने लगती है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम की कार्यप्रणाली में होने वाले असंतुलन होने के कारण होता है। ऐसी स्थिति में त्वचा की रंगत निर्धारित करने वाले “मेलानोसाइट “नामक सेल धीरे-धीरे नष्ट होने लगते हैं। जिस कारण त्वचा पर सफेद धब्बे नजर आने लगते हैं। आमतौर पर यह समस्या हाथ, पैरों पर दिखाई देती है, इसके अलावा शरीर के कई अलग-अलग हिस्सों पर भी ऐसे दाग नजर आ सकते हैं। सफेद दाग को लेकर लोगों के मन में एक अजीब सा डर है, कुछ लोग इस बीमारी को छुआछूत, कुष्ठ रोग मानते हैं, लेकिन यह हार्मोनल चेंज के कारण होती है। कुछ लोगों का मानना है कि यह गलत खानपान की वजह से भी होती है कुछ लोग इसे जेनेटिक मानते हैं, पर यह आम समस्या है जिसके कारणों का पूरी तरह पता नहीं चल सका है, फिर भी चिकित्सा द्वारा इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

विटिलिगो यानी सफेद दाग स्किन से संबंधित कई तरह की बीमारियों में से एक है, जो खून से संबंधित एलर्जी ,गलत खान-पान और स्किन इन्फेक्शन के कारण होती है।

आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त और कफ के कारण ही सभी प्रकार के त्वचा के रोग होते हैं। सफेद दाग  वात और कफ की प्रधानता से होता है, जिसे आयुर्वेदिक चिकित्सा द्वारा जड़ से खत्म किया जा सकता है

विटिलिगो (सफेद दाग ) शुरुआती लक्षण:-

* सफेद दाग के शुरुआती लक्षणों में है, स्किन का रंग जगह-जगह फीका पडना या सफेद पडना।

* इसकी शुरुआत सबसे पहले होती है हाथ, पैर, चेहरा, होठ यह ऐसी जगह जहां डायरेक्ट सूरज की रोशनी पड़ती है।

* बाल का रुखा होना, दाढ़ी और आइब्रो का रंग उड़ जाना या सफेद होना।

* आंखों के रेटिना की परत का रंग फीका पड़ जाना।

विटिलिगो में परहेज:-

विटिलिगो के मरीज के लिए शराब, कॉफी, मांस – मच्छी, अचार, लाल मांस, टमाटर से बने उत्पाद, फलों का रस और सिगरेट यह सारी चीजें हानिकारक होती हैं।

विटिलिगो से खुद को बचाने के लिए जो उपाय आप स्वयं कर सकते हैं:-

* स्वस्थ और पौष्टिक आहार अपनाएं – पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन बी-कॉन्प्लेक्स, विटामिन ई और खनिज जैसे तांबा, जस्ता और उसके साथ ही लोहे से समृद्ध पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह पोषक तत्व अंडा, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध के उत्पाद, बादाम, फलियां दाल और मुर्गी से प्राप्त किए जा सकते है। एंटीऑक्सीडेंट जैसे फल, सब्जियां, बादाम और बीज से भरपूर आहार भी मददगार हो सकते हैं।

* अत्यधिक तनाव से बचें- बहुत अधिक तनाव, चिंता और मानसिक दबाव से स्थिति और खराब हो सकती है, इसीलिए खुश रहने की कोशिश करें।

* ऐसे साबुन और डिटर्जेंट से बचें जिनमें तेज रसायन होते हैं:- फेनोलिक योगिक युक्त साबुन और डिटर्जेंट का उपयोग कम से कम करना उचित होता है। इसके अलावा रबर के सामान और रासायनिक तत्वों के संपर्क में आने से बचें

* विरुद्ध आहार ना लें:- विरुद्ध आहार जैसे दूध और मछली का एक साथ सेवन ना करें। अनाज में नया धान, मैदा, दाल, काबुली चना, देसी चना और मटर से परहेज करें फल सब्जियों में आलू और कंद मूल से परहेज करें

 

विटिलिगो यानी सफेद दाग से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां:-

आयुर्वेदिक चिकित्सा द्वारा ही सफेद दाग से पूर्ण रूप से छुटकारा पाना संभव है

(1) कौंच बीज- यह एक एंटी एजिंग औषधि है, जो सफेद दाग को कम करने में बहुत ही लाभदायक है। कौंच बीज प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें कई लाभकारी गुण होते हैं। यह आयुर्वेदिक दवा में एक आदर्श घटक है।

(2) श्याम तुलसी- श्याम तुलसी एक एंटीऑक्सीडेंट औषधि है यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, शरीर में से गैस नष्ट करने, शरीर से विषैले पदार्थों को नष्ट करने, तनाव दूर करने में बहुत अधिक सहायक है।

(3) विषनाग- इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को बढ़ाता है। यह रक्त शुद्धि में बहुत मददगार है।

 (4) मालकांगनी- एक औषधीय पादप है, यह एक गर्म जड़ी बूटी है, जो पित्त और कफ दोष को कम करती है, जो तंत्रिका तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है।

(5) बाबची- बाबची औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कीमो प्रोटेक्टिव, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंट्री माइक्रोवियल, एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसका उपयोग सफेद दाग की समस्या को दूर करने में किया जाता है।

(6) इंद्रजौ- इंद्र जो एक प्राचीन आयुर्वेदिक औषधि है, जो पित्त और कफ को संतुलित रखने में बहुत मदद करती है।

(7) गिलोय- गिलोय में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होता है, जो हमारी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है, जिससे रक्त संक्रमण कम होता है।

शाही लैबोरेट्रीज ने इन सभी जड़ी बूटियों के उचित  मिश्रण से विटरेशा सिरप, टेबलेट और क्रीम को तैयार किया है। यह पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक औषधि है जो सफेद दाग को जड़ से खत्म करने में सहायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

लिपोमा (शरीर की उभरी हुयी गांठो ) से छुटकारा

लिपोमा (शरीर की उभरी हुयी गांठो ) से छुटकारा
July 17, 2023 0 Comments 3 tags

लिपोमा (शरीर की उभरी हुयी गांठो ) से छुटकारा पाने के लिए उपाय – यहाँ आप जानेंगे लिपोमा क्या है और क्यों होता है , और इससे कैसे छुटकारा मिले